{"_id":"ff064e4a68d7f8d2cb580804041b1218","slug":"make-bicycle-trip-a-success-district-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा को बनाएं सफल-जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा को बनाएं सफल-जिलाध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
1 से 6 अगस्त तक निकलने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
ने डाक बंगला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने
निर्देश दिए कि गांव-गांव में साइकिल यात्रा निकालकर सपा की योजनाओं के
बारे में जनता को अवगत कराएं।
बुधवार को डाक बंगला में जिलाध्यक्ष ने विधानसभा प्रभारी, सेक्टर इंचार्ज और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि 1 से 6 अगस्त तक साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर सपा की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। सेक्टर प्रभारी अपने-अपने सेक्टर में साइकिल यात्रा निकालें। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा की
योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, कोषाध्यक्ष रामशंकर यादव, शिवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, छोटे शुक्ल, ज्ञानेंद्र सिंह, इकबाल खां और हवलदार आदि मौजूद रहे। उधर, बैठक से लौटते समय कड़क्का बांध के पास ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। ग्रामीणों ने कहा कि रामगंगा कड़क्का गांव से मात्र 25 मीटर की दूरी पर बह रही हैं। हर साल यहां
बाढ़ आती है। पर जिला प्रशासन बाढ़ की समस्या से निजात अभी तक नहीं दिला पाया है। जिलाध्यक्ष ने मोबाइल पर सूचना देकर एसडीएम सदर सुनील वर्मा, एसडीएम अमृतपुर और सिंचाई विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलवाया। अफसरों ने कडक्का बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाढ़ की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।