फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Madrasah Board exam today

मदरसा बोर्ड के इम्तिहान आज से

Tue, 14 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 14 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Madrasah Board exam today
जिले में अधूरी तैयारियों के बीच मदरसा बोर्ड के इम्तिहान 15 अप्रैल से
विज्ञापन
शुरू होंगे। मंगलवार को प्रशासन ने प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिए लेकिन प्रवेश पत्र के लिए छात्र व छात्राएं भटकते रहे। नकलविहीन परीक्षा के लिए व्यवस्थापक सीटिंग प्लान में शाम तक जुटे रहे। इस बार बनाए गए 16 केंद्रों पर 4476 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिले में मदरसा अहसनुल उलूम शेखपुर, कमालगंज, मदरसा जेके मेमोरियल, कमालगंज, महमूदिया कनीजिया स्कूल खटकपुरा सिद्दीकी, मौलाना अब्दुल गनी पब्लिक स्कूल और मदरसा मेहंदी हसन जरारी समेत करीब एक दर्जन मदरसों में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। केंद्र व्यवस्थापक मंगलवार को तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे

रहे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दफ्तर में प्रश्नपत्रों के लिए जमे रहे। प्रवेश पत्रों के लिए छात्र-छात्राओं को इंटरनेट का सहारा लेना पड़ा। मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी के मदरसा महमूदिया कनीजिया, मदरसा शमसुल उलूम और मदरसा गुलशने मदीना समेत फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा शमसुल उलूम के व्यवस्थापक अब्दुल नईम

अंसारी ने बताया कि चार परीक्षा केंद्रों में 313 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रश्नपत्र विभाग में उपलब्ध करा दिए गए हैं। मदरसा अहसन उलूम, शेखपुर के प्रबंधक मकसूद अहसन उर्फ अन्नू मियां ने बताया कि परीक्षार्थियों को बैठाने की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

दो शिफ्टों में होंगे इम्तिहान
मदरसा बोर्ड के इम्तिहान दो शिफ्टों में होंगे। पहली परीक्षा मुंशी, मौलवी कक्षाओं की होगी। दूसरी शिफ्ट में कामिल, फाजिल और आलिम कक्षाओं की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 27 अप्रैल को आखिरी परीक्षा होगी। इसमें अरबी, फारसी, अंग्रेजी, दीनियात, अदब और फलसफा के विषयों की परीक्षाएं होना है।

साफ राइटिंग में लिखें उत्तर
मदरसा अहसनुल उलूम के प्रबंधक मकसूद अहसन ने कहा कि परीक्षार्थी अच्छे अंक पाने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। ज्यादा अंकों वाले प्रश्नों को पूरी तरह पढ़ें और साफ-सुथरी हैंड राइटिंग में उत्तर लिखें। समय बर्बाद न करें और अनुक्रमांक लिखना न भूलें।

परीक्षार्थियों की तादाद घटी
बीते वर्ष प्रदेश सरकार की हमारी बेटी उसका कल और लैपटॉप योजना का लाभ पाने के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वर्ष 2013-14 का रिजल्ट आने से पहले ही यह योजनाएं समाप्त कर दी गईं। लोगों का मानना है कि इसी के चलते इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 40 प्रतिशत रह गई।

नकलविहीन परीक्षा होगी चुनौती
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न करवाना केंद्र संचालकों के लिए चुनौती बनेगा। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। केंद्र संचालक अब्दुल नईम और मोहम्मद आसिफ खां ने कहा कि परीक्षार्थी सिर्फ कलम, पेंसिल और स्केल ही साथ लाएं। किसी के पास नकल सामग्री मिली तो उसे स्कूल गेट पर ही जब्त कर लिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र
- मदरसा अहसनुल उलूम, शेखपुर ।
-मदरसा जेके मेमोरियल, कमालपुर।
-मदरसा अफरीदन जाहरूल, उलूम दीनारपुर।

-मदरसा अरबिया अजहरूल, उलूम जरारी।
-मदरसा गुलशने मखदूम, शेखपुर।
- मदरसा मदीतुलन उलूम, भूसामंडी।

-मदरसा हबीबुल्लाह मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल गुलरिया, शरफाबाद।
-मदरसा इस्लामियां फैजे ए आम, हमीरपुर खास
-मदरसा जफरुल इस्लाम पब्लिक स्कूल, जरारी।

-मदरसा महमूदिया कनीजा स्कूल, खटकपुरा सिद्दीकी।
- मदरसा मौलाना अब्दुल गनी पब्लिक स्कूल।
-मदरसा मेंहदी हसन, जरारी।

- मदरसा एबी गर्ल्स कालेज, नगला दाउद।
- मदरसा शफीकुल उल उलूम, भड़ौसा।

- मदरसा उस्मान अहमद पब्लिक स्कूल, गंगाइच।
-मदरसा उवैसिया गरीब नवाज, न्यामतनगर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed