फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Machinist instructors are giving training to fitters and electronics mechanics.

Farrukhabad News: मशीनिस्ट के अनुदेशक फिटर का, इलेक्ट्रानिक के मैकेनिक का दे रहे प्रशिक्षण

Sat, 21 Sep 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Machinist instructors are giving training to fitters and electronics mechanics.
फर्रुखाबाद। युवाओं को हुनरमंद बनाने का दावा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में हवा-हवाई साबित हो रहा है। अनुदेशकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को अच्छा प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि मशीनिस्ट के अनुदेशक फिटर का, इलेक्ट्रानिक के अनुदेशक मैकेनिक का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई फर्रुखाबाद में इलेक्ट्रानिक, डीजल व मैकेनिक समेत करीब 22 ट्रेडें हैं। इनमें हर वर्ष करीब 670 छात्र-छात्राओं के लिए सीटें निकलती हैं। प्रशिक्षण के लिए 66 अनुदेशकों की जरूरत है, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ आठ अनुदेशकों की ही नियुक्ति है। इस वजह से मशीनिष्ट के अनुदेशक फिटर तो इलेक्ट्रानिक के अनुदेशक मैकेनिक का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इलेक्ट्रानिक मशीन, आइटी लैब व इंजीनियरिंग ड्राइंग समेत कई पदों पर एक भी अनुदेशक की तैनाती नहीं है। यही नहीं अन्य स्टाफ की भी कमी है। वर्ष 2016 से आईटीआई फर्रुखाबाद में अनुदेशक के पद पर भर्ती ही नहीं की गई है। अनुदेशकों की कमी के कारण विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन

---------------

आईटीआई फर्रुखाबाद स्टाफ
पद - संख्या - कार्यरत कर्मचारी - रिक्त पद
वरिष्ठ सहायक - 04 - 02 - 02
कनिष्ठ सहायक - 02 - 00 - 02

प्रधानाचार्य - 01 - 01 - 00
कार्यदेशक - 06 - 00 - 06
अनुदेशक - 66 - 08 - 58
भंडार परिचर - 01 - 01 - 00
भंडारी - 01 - 00 - 01
कार्यशाला परिचर - 04 - 01 - 03
चतुर्थ श्रेणी - 16 - 08 - 09
-----------------------

आईटीआई में अनुदेशकों के साथ ही अन्य स्टाफ की भी कमी है। हर बार शासन को पत्र भेजकर अनुदेशकों और स्टाफ की मांग की जाती है। 66 के सापेक्ष सिर्फ आठ अनुदेशक हैं। इन्हीं से जैसे-तैसे काम लिया जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार नवंबर या दिसंबर 2024 में आईटीआई फर्रुखाबाद को नए अनुदेशक मिल जाएं। - राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed