फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lucknow before the performance by teachers

लखनऊ जाने से पहले टीचरों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lucknow before the performance by teachers
लखनऊ रैली में रवाना होने से पहले क्रिश्चियन कालेज मैदान पर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 22 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने क्रिश्चियन कालेज मैदान पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक लखनऊ गए।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि जिले के शिक्षक संघ के बैनर तले 11 बसों और चार पहिया वाहनों से लखनऊ गए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों के गृह जनपद ट्रांसफर, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को टीचर पद पर नियुक्ति, ग्रेड वेतन 4600 व 4800 पाने वाले शिक्षकों का आरंभिक न्यूनतम मूल वेतन 17140 व 18150 करने,  शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने, शिक्षकों के बच्चों को बीएड, बीटीसी में प्रवेश के समय 10 अंकों की छूट देने, परिषदीय विद्यालयों में दूध वितरण बंद करवाने, शिक्षकों को अन्य कार्यों से विरत करने, बीमा राशि को बढ़ाकर 5 लाख करने, विद्यालयों में सफाई कर्मचारी व चौकीदार की तैनाती, मकान का किराया भत्ता देने, शिक्षकों का आडिट के नाम पर शोषण बंद करने, पदोन्नति के लिए कोटा निर्धारण करने, विद्यालय में खेलकूद और स्काउटिंग के लिए धन आवंटित करने आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया।  रैली में जाने वालों में राजकिशोर शुक्ला, मुन्नालाल गुप्ता, मुन्नालाल यादव, अजीत सिंह, राहुल, केशव, अरविंद सिंह, शकील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed