फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   LT line broke and fell on the roof, children narrowly escaped

Farrukhabad News: एलटी लाइन टूटकर छत पर गिरी, बच्चे बाल-बाल बचे

Wed, 07 Aug 2024 03:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
LT line broke and fell on the roof, children narrowly escaped
फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के नगला दुबे में ग्रामीण के मकान की छत पर मंगलवार दोपहर एलटी लाइन टूटकर गिर गई। घटना के समय बच्चे छत पर खेल रहे थे। हालांकि कोई भी बच्चा चपेट में नहीं आया। सूचना के आधा घंटा बाद आपूर्ति बंद की गई। करीब पांच घंटे बाद बिजली कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे।
विज्ञापन


नगला दुबे निवासी अशोक कुमार के घर के ऊपर से एलटी लाइन गुजरी है। दोपहर को घर की छत पर बच्चे खेल रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक एलटी लाइन टूटकर छत पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि जहां लाइन टूटी, वहां बच्चे मौजूद नहीं थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। अशोक कुमार ने मामले की जानकारी बिजली अधिकारियों को दी। जानकारी के करीब आधा घंटे बाद आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन

शाम करीब 4:30 बजे पहुंचे लाइनमैन ने छत से एलटी लाइन हटाकर उसे जोड़ा। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि एलटी लाइन टूटने की जानकारी मिलते ही आपूर्ति बंद की गई। लाइनमैनों को भेजकर एलटी लाइन जोड़कर ठीक भी करवा दी गई। वहीं उपभोक्ता अशोक कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे एलटी लाइन को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed