{"_id":"1cfa3ed7ab7395e2859128cb275b5904","slug":"lpg-subsidies-now-apply-to-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सब्सिडी : अब 15 तक आवेदन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सब्सिडी : अब 15 तक आवेदन करें
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस पर सब्सिडी के लिए अब उपभोक्ता 15 जनवरी तक गैस एजेंसियों पर
विज्ञापन
आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। 1 जनवरी 2015 से उन उपभोक्ताओं के खातों में
सब्सिडी आने लगेगी, जिनके खाते बैंक से लिंक हो गए हैं। जिनके पास
आधारकार्ड नहीं हैं वह लोग बैंक द्वारा पंजीकरण आवेदन गैस एजेंसी पर जमा
करें।
घरेलू रसोई गैस पर सब्सिडी पाने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जाने थे लेकिन जिले की गैस एजेंसियों पर अभी तक मात्र 55 प्रतिशत लोगों ने ही आवेदन जमा किए हैं। इसके चलते आवेदन जमा करने की तिथि 31 दिसंबर 2014 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2015 कर दी गई है। इंडियन गैस सर्विस के गौरव कुमार ने बताया कि अब उपभोक्ता 15 जनवरी तक गैस
एजेंसियों पर आवेदन जमा कर सकते हैं। जय भैरव गैस सर्विस के राजू शिवानी ने बताया कि बैंक द्वारा पंजीकरण आवेदन 15 जनवरी तक गैस एजेंसी पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं वह लोग भी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन तीन माह बाद ऐसे उपभोक्ता आधार कार्ड नंबर अवश्य दें।