फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lost the battle of life like love ishu

प्रेम की तरह जिंदगी की भी जंग हार गया ईशू

Sat, 30 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रेम न मिलने से अपने माथे में गोली मारने वाले ईशू की सैफई के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। देर रात तक उसका शव उसके निवास घमंडी कूंचा नहीं आ सका है।
विज्ञापन



बीत मंगलवार को शहर कोतवाली के घमंडी कूंचा के रहने वाले ईशू पुत्र राधारमण ने अपने माथे पर तमंचे से गोली मार ली थी। गंभीर अवस्था में उसे सैफई के मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उसका सफल आपरेशन भी हो गया था। लेकिन शुक्रवार को वह प्रेम की तरह जिंदगी की भी जंग हार गया। ईशू के मरने की खबर पाकर उसकी मां बविता विक्षिप्त सी हो गई है।
विज्ञापन


अपने इकलौते बेटे की मौत के सदमे को वह भुला नहीं पा रही है। वह बेटे की बातों को याद कर बार-बार बेहोश हो रही है। होश आने पर वह फिर अपने बेटे को पुकारने लगती है। ईशू ने गोली मारने से पहले अपने पास एक पत्र भी लिख छोड़ा था, जिसमें अपनी रिश्तेदार को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ था। ईशू का पिता राधारमण बंसल सांसद मुकेश राजपूत के शो रूम में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशू दिल्ली में नौकरी करता था। आठ दिन पहले वह अपने घर आया था। खबर लिखे जाने तक उसका शव अपने निवास पर नहीं पहुंचा। बेटे के शव की राह निहारते-निहारते बविता की आंखें पथरा गई हैं। शव देर से आने की वजह लोग इटावा में पोस्टमार्टम होना बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण शव यहां पहुंचने में देर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed