{"_id":"6616e3da8a5e8c36c807bb74","slug":"loss-worth-thousands-due-to-fire-in-nine-huts-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110245-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नौ झोपड़ियों में लगी आग से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नौ झोपड़ियों में लगी आग से हजारों का नुकसान
विज्ञापन
कंपिल। संदिग्ध हालात में आग लगने से नौ झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग से ग्रामीणों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। एक मवेशी की मौत हो गई वहीं पांच गंभीर रूप से झुलस गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया।
थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी जय सिंह की झोपड़ी में बुधवार शाम संदिग्ध हालात में आग लग गई। जय सिंह उस दौरान परिवार सहित खेत में गए थे। हवा तेज होने के कारण आग ने पड़ोसी महावीर, अहिलकार, प्रकाश, रामदास, राजाराम, रजनेश, बालिस्टर, बालकराम की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग लगने से मौके पर कोहराम मच गया। गांव के लोग सबमर्सिबल व हैंडपंप से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर आ गए। रामदास के एक मवेशी की जलकर मौत हो गई।
वहीं अहिलकार व रजनेश के पांच मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। बाकी अन्य लोगों को गृहस्थी का सामान, कपड़े, नकदी-जेवर व अनाज, भूसा जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल को दी। दमकल आने से पहले गांव के लोगों ने आग को बुझा दिया। सूचना पर एक घंटे बाद नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, लेखपाल मौके को लेकर मौके पर पहुंचे। आग से नुकसान का आकलन किया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने मौके पर आग लगने के कारणों की जांच की।