फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot

व्यापारी ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना

Fri, 24 Jul 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
loot
जहानगंज। पशु आहार व्यापारी ने बुधवार रात को जहानगंज छिबरामऊ मार्ग पर 90 हजार रुपये लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। इससे हड़कंप मच गया। सीओ समेत एसओ ने मौके पर जाकर जांच को पहुंची। जांच में मामला फर्जी पाए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से माफी मांग ली।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ निवासी जितेंद्र कटियार की गांव महमदपुर अमलैइया में पशु आहार की थोक दुकान है। बुधवार रात वह बाइक से वापस जा रहा था। तभी बहोरिकपुर के पास पहुचंने पर उसने पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार बदमाशों ने उससे 90 हजार रुपये लूट लिए है। इस पर सीओ व एसओ मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पशु आहर कंपनी के मैनेजर अरुण ने उसे 90 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद अरुण से रुपये देने के बारे में जानकारी की तो पता चला कि अरुण ने जितेंद्र को रुपये दिए ही नहीं थे। इसके अलावा जितेंद्र शाम छह बजे दुकान बंद करके घर जाने के लिए निकला था। उसने तीन घंटे में बाइक से महज 15 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाई थी। गुरुवार को पुलिस ने जब जितेंद्र से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि कर्जा होने से लूट की झूठी सूचना दे दी थी। उसने लिखकर अधिकारियों से माफी मांग ली। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि लूट की सूचना जांच में झूठी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed