{"_id":"5ec80ac58ebc3e90743f394a","slug":"long-life-of-husband-sought-after-worshiping-vat-tree-farrukhabad-news-knp561521378","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु को वट वृक्ष की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु को वट वृक्ष की पूजा
विज्ञापन
वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु
फर्रुखाबाद। ज्येष्ठ अमावस्या पर शुक्रवार को सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर पति के लिए दीर्घायु की कामना की। घरों में पकवान बनाए गए। उसके बाद में पूजन किया गया। पति का तिलक करके भगवान से प्रार्थना की कि उनकी आयु वट वृक्ष की तरह हो।
अमावस्या के दिन सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। सुहागिनों ने वट वृक्ष के पास जाकर अथवा वट वृक्ष की कुछ डालियां घर पर मंगा कर पूजन का किया। इस दौरान सुहागिनों ने पति के मस्तक पर तिलक करके भगवान से उनके दीर्घायु की कामना की।
बाद में कन्याओं को दान भी किया गया। दोपहर तक पूजन का क्रम चलता रहा। शहर के पल्ला पार्क में खड़े वट वृक्ष पर पूजा करने सुबह 6 बजे से ही 10-12 महिलाएं ही पहुंच गईं। पास में ही स्थित पुलिस चौकी ने वहां जब भीड़ देखी, तो उन्होंने महिलाओं को पूजन से रोका।
विज्ञापन
उन्हें समझाया कि यदि पूजन करना है, तो आप लोग कम से कम एक मीटर दूर खड़ी हो जाएं। इसके बाद क्रम आने पर ही पूजा करें। 6-7 महिलाएं बिना पूजा किए ही चली गईं। बाद में वृक्ष की डालियां मंगाकर घरों में ही पूजन किया।