फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia Vahini review meeting of the Municipal Chairman Fail

लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक में नगर अध्यक्ष फेल

Fri, 08 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 08 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lohia Vahini review meeting of the Municipal Chairman Fail
समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गंगवार की समीक्षा में नगर
विज्ञापन
कमेटी अध्यक्ष फेल हो गए। वहीं जिलाध्यक्ष को और मेहनत करने और जमीनी काम करने की नसीहत दी गई। सपा कार्यालय में शुक्रवार दोपहर जिला व नगर लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष राहुल गंगवार ने समीक्षा बैठक की। संगठन के कार्य से नाखुश दिखे प्रदेश अध्यक्ष ने

कहा कि नगर कमेटी जिला कमेटी से सामंजस्य बनाए। पदाधिकारी जमीनी काम करके दिखाएं,नहीं तो पद छोड़ दें। अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि वह जिले में तीन दिन रहकर विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें करेंगे। निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची बनाकर आलाकमान को दी जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि समर्पित होकर कार्य करने में मेहनत लगती है। उन्होंने कहा कि जो नगर कमेटी से ताल्लुक रखते हैं वह लोग हाथ उठाएं। भरी बैठक में

केवल दो हाथ उठने से जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल गंगवार से कहा कि ऐसे काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि रजत क्रांतिकारी और रंजीत चक की अनुशासनहीनता के चलते पार्टी मुखिया खफा हैं। अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्ती करनी पड़ेगी। विगत दिनों शहर में साइकिल यात्रा निकालने वालों को जिलाध्यक्ष ने आड़े हाथों लिया। कहा कि कार्यक्रम की विधिवत

सूचना पार्टी कार्यालय पर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब साइकिलें एकत्र नहीं कर सकते तो साइकिल यात्रा निकालने का क्या फायदा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फोटो खिंचवाने से संगठन मजबूत नहीं होता है। लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी से कहा कि अगली बार बैठक में पदाधिकारियों को भी लेकर आना। बैठक में जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, अजय कश्यप, विष्णु, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed