फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loans will be given to vendors by setting up camp in Bank Palika

बैंकें पालिका में शिविर लगाकर देंगी वेंडरों को ऋण

Sun, 21 Feb 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Loans will be given to vendors by setting up camp in Bank Palika
बैंक पालिका में शिविर लगाकर देंगे वेंडरों को ऋण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत लाभार्थियों को बैंकों ने ऋण मुहैया नहीं कराया। अब लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पालिका सभागार में निर्धारित तिथियों पर बैंक शिविर लगाकर पात्रों को ऋण देंगे। ईओ ने आवंटित तिथियों की सूचना एलडीएम (लीड बैंक प्रबंधक) को भेज दी है। यही नहीं सफाई नायकों को भी वेंडर लाने के लिए लक्ष्य दिया गया है।
नगर पालिका परिषद को 8300 वेंडरों को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया था। अभी तक 6700 वेंडरों के प्रार्थना पत्र ही ऑनलाइन किए जा सके। इनमें से 4215 वेंडरों को बैंकों ने अभी तक ऋण मुहैया नहीं कराया। बैंकों की इस लापरवाही पर शासन सख्त है। यही नहीं नगर पालिका को भी लक्ष्य पूर्ति के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसी के चलते ईओ ने एलडीएम को पत्र भेजकर निर्धारित तिथियों पर पालिका सभागार में शिविर लगाकर ऋण देने को कहा है।
विज्ञापन

इन तिथियों में लगेंगे शिविर
पालिका में पीएनबी का शिविर 22 फरवरी, बैंक ऑफ इंडिया का 23 फरवरी, सेंट्रल बैंक का 24 फरवरी, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का 25 फरवरी, यूनियन बैंक का 1 मार्च, बैंक ऑफ बड़ौदा का 2 व 3 मार्च, इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्रा का 4 मार्च, यूको व केनरा बैंक का 5 मार्च तथा इंडियन बैंक, आईडीबीआई और अन्य बैंकों का शिविर छह मार्च को लगाया जाएगा। ईओ रविंद्र सिंह ने पात्रों को सुबह 10 से शाम चार बजे तक पहुुंचने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीओबी में 1000 पत्रावली लंबित
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में 1017 पात्र वेंडरों को अभी तक ऋण नहीं दिया गया है। बैंक ऑफ इंडिया 927, पीएनबी 446, ग्रामीण बैंक 942 समेत अन्य बैंकें अभी तक कुल 4215 लोगों को ऋण नहीं दे सकीं।

37 कर्मियों को पंजीकरण कराने का दिया लक्ष्य
अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने 8300 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पालिका के 37 कर्मियों को लक्ष्य दिया है। इनमें से 25 कर्मियों को 50-50 और 11 को 30-30 नए वेंडरों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि हर हाल में लक्ष्य से बचे 1600 वेंडरों के रजिस्ट्रेशन कराने हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed