फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   liqure are ready for diwalli

दिवाली पर खपाने को लकूला में शराब बनाने को सैकड़ों लीटर लहन तैयार

Thu, 10 Oct 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
liqure are ready for diwalli
लकूला में अवैध शराब बनाने को झाड़ियों में तैयार रखा लहन। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
कच्ची शराब के लिए कुख्यात लकूला में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं। खुलेआम सैकड़ों लीटर लहन तैयार हो रहा है। रोकथाम को जिम्मेदार आबकारी विभाग और क्षेत्रीय पुलिस को इसकी भनक तक न हो, यह किसी के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लकूला में हर वक्त कच्ची शराब उतारने का कारोबार होता है। अब दिवाली की तैयारी शुरू हो चुकी है। त्योहारी सीजन में दूरदराज सप्लाई होने वाली कच्ची शराब का अभी से स्टॉक शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसी के चलते सैकड़ों लीटर लहन खुलेआम तैयार किया जा रहा है। लकूला में ही एक स्थान पर एक दर्जन प्लास्टिक के 15-15 लीटर के डिब्बों में लहन तैयार किया जा रहा है। डिब्बों को छोटी-छोटी झाड़ियों से छिपाकर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी परिसर में दो स्थानों पर जमीन में गड्ढे भी किए गए हैं। उस स्थान पर गड्ढे बंद करने की मिट्टी भी थी। माना जा रहा है कि इन गड्ढों में भी लहन के डिब्बे रखे गए हैं। इससे साफ है कि यहां तैयार हो रहे लहन से सैकड़ों लीटर शराब बनाकर बाजार में बिकेगी।
कच्ची व मिलावटी शराब के कारोबार को रोकने के लिए जिम्मेदार आबकारी विभाग तथा क्षेत्रीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। जबकि लोगों का कहना है कि यहां लगभग रोजाना ही चीता मोबाइल और डायल 100 की गाड़ियां घूमती रहती हैं।
बहरहाल यदि आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो कच्ची शराब की बड़ी खेप बाजार में शीघ्र ही आने को तैयार है।
कच्ची व मिलावटी शराब पीने से कई बार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके इसकी रोकथाम को स्थायी प्रबंध नहीं किया जा रहा है। लकूला बस्ती का लगभग हर परिवार कच्ची शराब के कारोबार से जुड़ा है।
लकूला रोड से गुजरते ही हर राहगीर महक से ही बता देगा कि यहां कच्ची शराब का बड़ा कारोबार होता है। लेकिन अधिकारी इस ओर कोई बड़ी कार्रवाई करने से दूर रहते हैं।

जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि लकूला में कच्ची शराब का लहन तैयार हो रहा है, इसकी उनके पास सूचना नहीं है। यदि ऐसा है तो वह छापामार कार्रवाई करेंगे। शराब का कारोबार नहीं पनपने देंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed