फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Leave of doctors and health workers canceled on Holi

Farrukhabad News: होली पर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त

Fri, 22 Mar 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Leave of doctors and health workers canceled on Holi
फर्रुखाबाद। रंगों के त्योहार होली पर सीएमओ ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर सभी अस्पताल सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। इससे त्योहार पर होने वाली दुर्घटनाओं से आसानी से निपटा जा सके। लोहिया अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाकर एसीएमओ सहित पांच डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


होली के हुड़दंग में कई बार लोग चुटहिल हो जाते हैं। दुर्घटनाओं की भी आशंका रहती है। केमिकल युक्त रंगों के उपयोग से कई बार आंखों को खतरा होने के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने समस्याओं से निपटने की पहले से तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि होली पर लोहिया अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एसीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर को नोडल अधिकारी नामित करने के साथ आपातकालीन सेवा में चार डॉक्टर तैनात किए हैं। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रभात वर्मा व डॉ.मेघा सक्सेना, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.मनोज पांडेय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.नीरज वर्मा ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्न वार्ड को भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा सभी सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक ओपीडी चलेगी। प्रभारियों को अस्पताल में पर्याप्त मात्र में आई ड्राप, एंटी एलर्जिक दवाएं, एमेटिक दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed