फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Leakage in rising line, water supply stopped in 8500 houses

Farrukhabad News: राइजिंग लाइन में लीकेज, 8500 घरों में पानी आपूर्ति ठप

Sat, 13 Sep 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Leakage in rising line, water supply stopped in 8500 houses
फर्रुखाबाद। लकूला नलकूप की राइजिंग लाइन में लीकेज होने के बाद दिक्कत खड़ी हो गई। सात मोहल्लों के करीब 8500 घरों में पानी आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

पालिका ने मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। शनिवार शाम तक मरम्मत का काम पूरा करके रविवार को पानी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर पालिका की लकूला जोन के नलकूप से ओवरहेड टैंक के लिए जाने वाली राइजिंग लाइन काफी समय से लीकेज चल रही थी। कुछ दिनों से उसमें पानी अधिक निकलने लगा, तो शुक्रवार दोपहर में मरम्मत का काम शुरू किया गया। लिहाजा ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
लिहाजा बाग लकूला, एसआर कोल्ड, नेकपुर, मसेनी, बधौआ, कांशीराम कालोनी, पीतमनगला, भोलेपुर व नेकपुर आंशिक में करीब 8500 घरों में पानी आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों के घरों में पानी का संकट गहरा गया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी बागलकूला, कांशीराम कालोनी, एसआर कोल्ड के आसपास की बस्ती में हुई। यहां अधिकांश ऐसे लोग हैं, जिनके घरों में सबमर्सिबल नहीं है। यही नहीं पालिका की ओर से लगे नलकूप अधिकांश खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइजिंग लाइन में मरम्मत का काम शनिवार शाम तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यदि शनिवार शाम नलकूप चालू करके ओवरहेड टैंक भर दिया गया, तो रविवार सुबह पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जेई जलकल देवव्रत यादव ने बताया कि हर हाल में शनिवार को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पानी आपूर्ति शुरू कर देंगे। पानी की मांग होने पर टैंकर से आपूर्ति कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed