{"_id":"692de224468eb926330ead97","slug":"lawyers-house-was-broken-into-and-cash-and-jewellery-stolen-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-133620-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ नकदी-जेवर चोरी
Tue, 02 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिवार समेत लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होने गए अधिवक्ता के घर से चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी अधिवक्ता सुशील श्रीवास्तव की पत्नी शिल्पा प्रयागराज मायके गई हैं। 29 नवंबर को सुशील पुत्र गौरव और बहू पूजा के साथ भांजे की शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे। घर के मुख्यगेट पर ताला पड़ा था। रविवार देर रात किसी समय चोरों ने मुख्यगेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर चोरी कर ली।
सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने सुशील के घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें मोबाइल पर उन्हें जानकारी दी। जानकारी मिलने पर सुशील घर आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक नकाबपोश चोर नजर आया। सुशील ने बताया कि चोर लॉकर में रखे 1.20 लाख की नकद और सोने का मंगलसूत्र, चेन, दो जोड़ी झाले, पांच अंगूठियां चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब आठ लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध नजर आ रहा है। उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।