फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyer mobilized against DM, procession taken out

जुलूस निकाल वकीलों ने डीएम के खिलाफ लगाए नारे

Mon, 08 Feb 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Lawyer mobilized against DM, procession taken out
फतेहगढ़ स्थित कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : FARRUKHABAD
वकील डीएम के खिलाफ लामबंद, जुलूस निकाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। डीएम की जिले में शासनादेश के विपरीत तैनाती होने समेत अन्य आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। वकीलों ने 12 फरवरी तक डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के न्यायालयों का बहिष्कार कर न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया है।
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया के नेतृत्व में सोमवार को वकीलों ने डीएम के खिलाफ बार सभागार से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय के बाहर वकीलों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसकी जानकारी पर फतेहगढ़ कोतवाल पुलिस बल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। तब तक वकील एडीएम कार्यालय जाने वाले मार्ग से होते हुए निकल गए। कोतवाल वकीलों के पीछे-पीछे गए। तब तक वकील दोबारा कलक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम के खिलाफ फिर से नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

कुछ देर रुकने के बाद सभी वकील बार सभागार में लौट गए। महासचिव संजीव पारिया ने कहा कि डीएम की वकीलों के प्रति कार्यशैली अच्छी नहीं है। डीएम मानवेंद्र सिंह कानपुर मंडल के रहने वाले और उनकी तैनाती भी इसी मंडल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शासनादेश के विपरीत है। चकबंदी के मुकदमों का निस्तारण करने का अधिकार चकबंदी अधिकारी को होता है, लेकिन डीएम चकबंदी की पत्रावलियां विधि विरुद्ध तरीके से अपने न्यायालय में मंगवाते हैं। इससे मुकदमों में कार्रवाई होने में अनावश्यक विलंब होता है। डीएम की इस कार्यशैली की शिकायत मुख्यमंत्री को भजी है। इसके साथ ही 12 फरवरी तक डीएम व उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों के न्यायालयों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed