फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyer beaten by car riders, put revolver in mouth

वकील को कार सवार लोगों ने पीटा, मुंह में रिवाल्वर घुसेड़ी

Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lawyer beaten by car riders, put revolver in mouth
फर्रुखाबाद। बढ़पुर के एक होटल के पास कार सवार लोगों ने मंगलवार देर रात वकील को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने वकील के मुंह में रिवाल्वर डालकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को वकील का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। आरोपियों की पहचान के लिए होटल व आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगानगर के पूर्व सभासद वकील मनोज अग्निहोत्री मंगलवार रात को मोहल्ले के युवक की शादी समारोह की तैयारी करवा रहे थे। वह बढ़पुर के एक होटल के पास हलवाई व कारीगरों को ई-रिक्शा में बैठा रहे थे। तभी आगरा के नंबर की कार से कुछ लोग आए और ई-रिक्शा पर बैठने लगे। मनोज ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ई-रिक्शा पर कारीगर बैठेंगे।
विज्ञापन

इस पर कार सवारों ने मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। सभी हमलावरों के पास रिवाल्वर व पिस्टलें थीं। एक हमलावर ने रिवाल्वर वकील के मुंह में डालकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद सभी हमलावर कार से फरार हो गए। रात में ही पुलिस को वकील ने जानकारी दी। पुलिस मौके पर आई और छानबीन करके वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने वकील मनोज की तहरीर पर कार सवार लोगों के खिलाफ मारपीट व जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

स्वाट टीम के सिपाही के विवाह समारोह में आए थे हमलावर
फर्रुखाबाद की स्वाट टीम में तैनात सिपाही जतिन त्रिपाठी का मंगलवार को बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस में विवाह था। आरोपी वहीं आए थे। हमलावरों ने शादी समारोह में शराब भी पी थी। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि यह बात सामने आई है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed