फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Land allotted in Khimsepur Industrial Area, tractors to be manufactured

Farrukhabad News: खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आवंटित, बनेंगे ट्रैक्टर्

Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Land allotted in Khimsepur Industrial Area, tractors to be manufactured
फोटो-36, ​खिमसेपुर ​स्थित औद्योगिक क्षेत्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कंपनियों का आना जारी है। एक नई कंपनी एग्रोट्रेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम जमीन का आवंटन हो गया है। यह कंपनी प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसमें 112 कर्मचारी काम करेंगे। इसके अलावा आठ अन्य कंपनियों के नाम भी भूमि का आवंटन हो चुका है। आने वाले दिनों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर खुलेंगे।
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कंपनियों का आना जारी है। वीयर बनाने की कंपनी ने करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करके प्रथम चरण का काम लगभग पूरा कर लिया है। यह कंपनी चंद महीने में अपना उत्पादन शुरू करने वाली है। चालू वित्तीय वर्ष के एग्रोट्रेक ट्रैक्टर बनाने वाली मै. पूर्णिया ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपने नाम से एक प्लाॅट आवंटन करवा लिया है।
विज्ञापन

यह कंपनी प्रथम चरण में करीब 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसका 112 कर्मचारियों को काम देने का लक्ष्य है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उद्यमी मित्र सत्यम शुक्ला ने बताया कि कंपनी तीन मंजिला भवन बनाएगी। इसमें प्रत्येक तल पर ट्रैक्टर बनाने में अलग-अलग भाग तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वित्तीय वर्ष में ट्रैक्टर निर्माण कार्य भी शुरू कर देगी। चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक आठ अन्य कंपनियों के नाम भी भूमि का आवंटन किया जा चुका है। इसमें तीन स्टील फेब्रीकेशन, प्लास्टिक बोतल, एक टाइल्स, एक ईबेस्ट रिसाइकिल, एक प्लाईबुड निर्माण की इकाइयां शामिल हैं।

उद्यमी मित्र ने बताया कि बताया कि जिन कंपनियों ने जमीन का आवंटन कराया है। उनकी अधिकांश कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कुछ ही महीनों में भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। आने वाले कुछ सालों में औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed