फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs of rupees and cash stolen from railway trackman's house

Farrukhabad News: रेलवे ट्रैकमैन के आवास से लाखों के नकदी व जेवर चोरी

Mon, 12 May 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 12 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees and cash stolen from railway trackman's house
रेलकर्मी के आवास में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संस्थान
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रैकमैन के सरकारी आवास के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने अलमारियों के लॉकर भी तोड़ दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के अंधेरी बाग निवासी अंबरीश कुमार रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर तैनात हैं। वह लोको रोड रेलवे कालोनी के आवास में रहते हैं। अंबरीश ने बताया कि उनका साथी मुकेश मीना छुट्टी पर गया था। लिहाजा वह कई दिन से उसकी भी ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने दोनों अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। चोर लॉकर में रखे 90 हजार रुपये और उनकी 22 हजार रुपये में बनवाई अंगूठी ले गए। इसके अलावा रखे चाची के जेवर करधनी, अंगूठियां, जंजीर, चाचा की अंगूठी, कान के झुमकी समेत करीब छह लाख रुपये के जेवरात चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह वह जब घर पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी व तहरीर भी दी है। पुलिस ने सोमवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अंबरीश ने बताया कि उनकी शादी तय है। अगले महीने गोदभराई कार्यक्रम होना है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

-----------------
रेलवे सफाई कर्मी के घर से जेवर चोरी
फर्रुखाबाद। चोरों ने शनिवार रात में ही लोको रोड रेलवे काॅलोनी में रह रहे सफाई कर्मी राहुल कुमार के घर के ताले तोड़ दिए। रविवार सुबह जागने पर घर में रखी अंगूठी, चेन, झुमकी, मंगलसूत्र, पायल आदि जेवर और रुपये गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed