फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kutcha house collapsed during rain

Farrukhabad News: बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरा

Fri, 22 Sep 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed during rain
कायमगंज। भोर में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान आम रास्ते पर कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। गांव अमलैया मुकेरी निवासी रामबाबू परिवार के साथ अंदर के हिस्से में सो रहे थे। अचानक उनके मकान का बाहरी हिस्से का कमरा गली साइड गिर गया। मकान गिरने से जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग चौंक गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मकान के बराबर से गली निकली है। आमतौर पर दिन में गली से लोगों का आना-जाना रहता है। रामबाबू ने बताया उनका बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मकान के हिस्से का यह बाहरी कमरा था। इसमें भूसा भरा था और चारा मशीन लगी थी। बड़ा हादसा होने से टल गया है। यदि दिन में यह हादसा होता तो जनहानि की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed