{"_id":"67894d0273744cd22b022817","slug":"kalpavasis-faith-prevailed-over-chaos-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119708-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अव्यवस्थाओं पर भारी रही कल्पवासियों की आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अव्यवस्थाओं पर भारी रही कल्पवासियों की आस्था
Thu, 16 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या से परेशान संतों की बिजली कार्यालय में कर्मचारी से होती नोंकझोंक।
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में अव्यवस्थाओं पर कल्पवासियों की आस्था भारी रही। बारिश होने से टूटी टिन की बनी राउटियां टपकती रहीं। इससे संतों ने राउटी पर पाॅलिथीन डालकर रात गुजारी इसके बावजूद गंगा तट पर भोर से स्नान शुरू होने के साथ जयकारे गूंजते रहे।
मां भागीरथी के तट पर बसी आस्था की नगरी में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी होती रही, इससे मेला रामनगरिया में अव्यवस्था हावी रही। इसके बावजूद कल्पवासियों की श्रद्धा व आस्था भारी रही। बारिश व सर्दी में भी कल्पवासी व साधु-संत भोर होते ही गंगा स्नान कर पूरे दिन धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। अपनी-अपनी राऊटियों में भी भजन-कीर्तन करते रहे।
रिमझिम बारिश से कल्पवासियों की राउटी टपकती रही। पानी से बचने के लिए राउटी पर पाॅलिथीन डाली। कई कल्पवासियों के पास पाॅलिथीन न होने से रात भर जागते रहे। जूना अखाड़ा के पास फायर स्टेशन बनाया गया है। ठेकेदार द्वारा लगाए गए यूपी टेंट में रात भर पानी टपकता रहा। इससे कर्मचारियों ने सामान उठाकर गाड़ी में बैठकर रात बिताई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
डीएम का वर्जन मिलेगा:::
-- -- -- -- -- --
अव्यवस्थाओं से संतों का सब्र टूटा, बिजली कैंप घेरा
13 जनवरी को रामनगरिया मेले का शुभारंभ होने के तीन दिन बाद भी बिजली, पानी, शौचालय आदि की समस्याएं बरकरार हैं। चार दिन बाद भी साधु-संत व कल्पवासियों की झोपड़ी में बिजली की रोशनी नहीं हुई। इससे गुरुवार को संतों का गुस्सा फूट गया। वैष्णव संप्रदाय मेला संत समिति के अध्यक्ष मोहनदास के क्षेत्र में संतों ने बैठक की। संतों ने कहा कि अभी तक राउटी में बिजली नहीं लगाई गई। इसी के बाद आक्रोशित संतों ने बिजली ठेकेदार के कैंप कार्यालय का घेराव कर दिया। संतों की भीड़ देखकर ठेकेदार भाग गया। इसके बाद संत मेला कार्यालय व हैंडपंप ठेकेदार के कार्यालय पहुंचे, वहां भी सब खिसक गए। संतों ने कहा कि समस्या का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विष्णुदास, भोला दास, तुलारामदास, नारायणदास, फुलदास, जयरामदास, सूरजदास, मुखरामदास, तुलारामदास, मंगलमुनि, रामनाथ नाथ बाबा, गिरिंद्रपुरी, गिरिजापुरी आदि मौजूद थे। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि संतों से बातचीत हो गई है। समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा। बिजली व हैंडपंप ठेकेदार को दो दिन में व्यवस्थाएं ठीक न होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
जूना अखाड़ा के अध्यक्ष को बताई समस्या
ढाईघाट पुल के पास आश्रम बनाकर रह रहे साधु महंत गणेश पुरी तपस्या कर रहे हैं। साधु ने पांचालघाट गंगा तट मेला रामनगरिया में पहुंचे। उन्होंने श्रीपंच दसनाम जूना अखाड़ा संत समिति अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज को अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि दबंग लोगों ने आश्रम पर कब्जा कर लिया। झोपड़ी भी हटा दी गई। शिकायत के बाद भी शमशाबाद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस जेल में भेजने की धमकी दे रही है।
-- -- -- -- -- --
जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे कल्पवासी
सर्दी बढ़ने से मेला रामनगरिया में कल्पवासी जुकाम, बुखार व खांसी की चपेट में आ रहे हैं। एलोपैथिक अस्पताल में डाॅ. अरिमर्दन सिंह, जया द्विवेदी, नेहा गुप्ता ने 157 मरीज देखे। इसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, जुकाम के आए। होम्योपैथिक अस्पताल में 184 मरीज देखे गए। आर्युवेदिक अस्पताल में 70 मरीजों का उपचार किया गया।
-- -- -- -- -- -
रेट से ज्यादा हो रही वसूली
मेला में आने वाले श्रद्धालुओं से वाहन स्टैंड के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। बाइक सवारों से 15 रुपये की जगह 20 रुपये वसूले जा रहे है। स्टैंड के कर्मचारी उत्तरी बंधा व पैंटून पुल तक वसूली कर रहे हैं। कई बार वाहन चालकों से विवाद भी हो जाता है।
-- -- -- -- -- -- -
दुकानों के लिए जगह की नाप न होने से नहीं लग पाया बाजार
मेला शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन दुकानों की जगह अभी तक नापी नहीं गई। इससे बाजार न लग पाने से दुकानदार भटक रहे है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों का आवंटन न होने से उन लोगों का नुकसान हो रहा है।