{"_id":"601ed9d48ebc3ed1b63ea37a","slug":"kalpavasi-seen-immersed-in-devotion-in-ram-s-city-farrukhabad-news-knp6103068115","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम की नगरी में भक्ति में डूबे नजर आते कल्पवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम की नगरी में भक्ति में डूबे नजर आते कल्पवासी
विज्ञापन
रामनगरिया मेले में भजन गाती बच्ची चांदनी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर बसी आस्था की नगरी रामनगरिया में कल्पवासी इन दिनों भक्ति में पूरी तरह डूबे नजर आने लगे हैं। जगह-जगह कथाएं व भजन कीर्तन सुबह से शुरू हो जाते हैं। संगीतमय सुंदर कांड का पाठ सुनकर शनिवार को भक्त भावविभोर हो गए। मौसम ठीक होने से अब बाजार में भी रौनक भी बढ़ गई है। झूलों को भी लोग खूब लुत्फ ले रहे हैं।
मेला रामनगरिया में अब धार्मिक आयोजनों की होड़ मची है। भागवत कथा के पंडालों में श्रद्धालु रामकथा का रसपान कर रहे हैं तो साधु संतों के क्षेत्र में पहुंच कर भंडारे कर पुण्य कमा रहे हैं। साधु संतों के साथ कल्पवासी भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। जगह-जगह भजन कीर्तन हो रहे हैं। कई साधु गंगा स्नान कर अपने-अपने अखाड़े में प्रवचन करते हैं।
कुछ साधु धूनी के पास बैठकर राम भजन में रमे रहते हैं। शनिवार को सांस्कृतिक पंडाल में चिंता मणि सुंदर कांड समिति के ब्रजकिशोर द्वारा सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया गया। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी अनिल कुमार व मेला व्यवस्थापक ने किया।
विज्ञापन
शौचालय घटिया, भुगतान में 25 प्रतिशत होगी कटौती
रामनगरिया में हजारों कल्पवासी कल्पवास कर रहे हैं। उनकी सुविधाओं के लिए मेला प्रशासन बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था करता है। इसके लिए ठेके दिए गए हैं। मेला शुरू हुए 10 दिन हो गए हैं लेकिन ठेकेदार अभी तक शौचालय एवं पानी की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। इसकी लगातार साधु संत शिकायत कर रहे हैं।
शनिवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने साधु संतों के क्षेत्रों में जाकर समस्याएं पूछीं और शौचालय भी देखे। कई जगह शौचालय पॉलिथीन बांधकर बनाए गए हैं। हैंडपंप खराब मिले। इस पर उपजिलाधिकारी ने ठेकेदार को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि सभी क्षेत्रों में हैंडपंप लगाकर चालू कर दिए जाएं। शौचालय जहां नहीं बने हैं। वहां बनाए जाएं। अब शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित से कहा कि तय मानक के अनुसार शौचालय नहीं बनाए गए हैं। इससे ठेकेदार का भुगतान 25 प्रतिशत कटौती कर किया जाए।
वाच टावर बने शोपीस
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 9 वाच टावर बनाए गए हैं। इन पर महिला व पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी अभी तक नहीं लगाई जा रही है। बाजार क्षेत्र में महिलाओं की भीड़ अधिक होती है। मेला रामनगरिया बाजार पहली व दूसरी सीढ़ी पर लगा हुआ है।
मेला थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि गंगा के किनारे जो वाच टावर बने हैं, उन पर स्नान पर्व पर ही ड्यूटी लगाई जाती है। बाजार क्षेत्र में अभी भीड़ कम होने से ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है।