{"_id":"5ddc1bae8ebc3e54f3145c5f","slug":"job-farrukhabad-news-knp528168885","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के 451 नौजवान ने दौड़ में अपना जलवा रखा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के 451 नौजवान ने दौड़ में अपना जलवा रखा कायम
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट के करियप्पा मैदान में दौड़ लगाते अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती के छठवें दिन बदायूं के 451 युवाओं ने दौड़ में सफलता हासिल की। मैदान में 5779 युवकों ने दौड़ लगाई। 4011 युवक लंबाई की नाप जोख में ही बाहर कर दिया गया। बदायूं के 9790 नौजवानों ने सेना भर्ती में पंजीकरण कराया था। सेना व पुलिस प्रशासन की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। पुलिस व पीएसी के जवान सभी स्थानों पर मुस्तैद रहे। सेना के जवान भी तैनात रहे।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में चल रही सेना की भर्ती के छठवें दिन बदायूं के युवकों की भारी भीड़ उमड़ी। बरगदिया घाट पर नौजवानों के वाहन ही वाहन दिखाई दे रहे थे। सोमवार सुबह तीन बजे ही नौजवानों को बरगदिया घाट पर एकत्र किया गया। इन लोगों को बैरीकेडिंग के अंदर बैठाया गया। डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने नौजवानों के कागजातों की जांच की। इसके बाद युवकों को दौड़ व लंबाई की नाप के लिए ग्रुपों में भेजा गया। कैंट एरिया के गेट पर युवकों की लंबाई नापी गई। चार हजार से अधिक युवकों को इसमें ही बाहर कर दिया गया। युवकों की भीड़ मिलेट्री चौराहे पर लगी रही। इनको कई बार पुलिस व पीएसी के जवानों ने खदेड़ दिया। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने कोतवाल को निर्देश दिया कि करियप्पा मैदान के बाहर सड़क पर भीड़ है। वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। इस पर नवाबगंज एसओ वेद प्रकाश पांडेय को फोर्स के साथ वहां पर तैनात कर दिया गया।
फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर रहा अफरातफरी
सेना में भर्ती देखने आए सैकड़ों नौजवान सोमवार को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर एकत्र हो गए। इससे वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया। नौजवान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इस पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान आ गए। इन लोगों ने नौजवानों को ट्रैक से हटाया। कई युवक इसके बावजूद भी ट्रैक पर ही बैठे रहे। ट्रेनों में घुसने को लेकर युवकों ने धक्कामुक्की कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी के जवानों ने लाठियां फटकारीं।
विज्ञापन
तोपों के पास बैठकर फोटो सेशन, खदेड़ा
भर्ती में लंबाई में बाहर हुए नौजवान करियप्पा मैदान के बाहर कोऑपरेटिव बैंक के सामने रखी सेना की तोपों के आगे बैठकर फोटो करवा रहे थे। कुछ युवक तोप के ऊपर चढ़ने लगे। यह देखकर सेना के जवानों ने युवकों को वहां से खदेड़ लिया। वहां पर पुलिस व आर्मी के जवान लगा दिए गए।
लखीमपुर व बहराइच जिलों से आए नौजवान
सोमवार को जिला लखीमपुर व बहराइच के नौजवानों का आगमन शुरू हो गया था। शाम को नौजवानों को रुकने के लिए कालेजों में भेजा जा रहा था। लेकिन ज्यादातर नौजवान बरगदियाघाट के पास सोल्जर बोर्ड की दुकानों के बाहर बरामदे में ही अपने बिस्तर सजा लिए थे। कुछ नौजवान गुरुद्वारा भोलेपुर में भी ठहरे।