फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jila jail

जिला जेल में अधिकारियों व बंदी रक्षकों में अभी भी दहशत

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
jila jail
फर्रुखाबाद। जिला जेल में अधिकारियों व बंदी रक्षकों में अभी भी दहशत है। पुलिस की मौजूदगी में बंदियों को चाय-नाश्ता व भोजन बांटा जा रहा है। बंदी रक्षक व जेल अधिकारी बिना पुलिस के बैरकों के पास नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को हुए बवाल पर पुलिस ने तीन घंटे में स्थिति पर काबू पाया था। गोली लगने से बंदी शिवम की मौत हो गई थी। घटना के बाद से जेल में पुलिस बल तैनात है। गुरुवार को लाइन से भेजे गए पुलिसकर्मियों को शाम को ड्यूटी से वापस बुला लिया गया था। जेलर अखिलेश कुमार ने एसपी अशोक कुमार मीणा से बात कर फोर्स अभी तैनात रखने की गुजारिश की। जिस पर शुक्रवार को 15 पुलिसकर्मी जेल में सुबह ड्यूटी पर पहुंच गए। बंदियों को मीनू के हिसाब से खाना दिया जा रहा है। अस्थायी अस्पताल में बीमार बंदियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. रामधनी डेंगू होने के कारण अवकाश पर हैं। जेल में हुए बवाल के दौरान भी वह अवकाश पर चल रहे थे। शासन ने जेल अधीक्षक का प्रमोशन कर उनको इटावा की नवनिर्मित सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पद पर स्थानांतरित कर दिया। उनके स्थान पर जनपद मऊ जिला जेल के अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को जिला जेल में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed