फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery worth lakhs stolen from the house of a lawyer who went to a wedding

Farrukhabad News: शादी में गए अधिवक्ता के घर लाखों के जेवरात चोरी

Sat, 01 Mar 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from the house of a lawyer who went to a wedding
फर्रुखाबाद। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गए अधिवक्ता के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला सलावत खां निवासी अधिवक्ता नितिन कनौजिया 22 फरवरी को शाम पांच बजे परिवार के साथ अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने हरदोई के शाहबाद गए थे। 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे घर लौटने पर मुख्य गेट के ताले टूटे मिले। रसोई, बेडरूम का ताला टूटा था। कमरे में रखी अलमारी और उसके लॉकर भी टूटे थे। उसमें लाखों के जेवरात और रुपये गायब थे। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही एक युवक को हिरासत में लिया। मगर जांच के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed