{"_id":"646bbf267df90cfc7f0dea77","slug":"jewelery-and-cash-worth-10-lakh-stolen-from-home-farrukhabad-news-c-12-1-247342-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर से 10 लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर से 10 लाख के जेवर व नकदी चोरी
Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पानी विक्रेता के घर घुसा चोर 10 लाख के जेवर व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। साले की शादी में जाने के लिए बैग तैयार करके रखा था। सीसीटीवी में चोर छत से आते और बैग लेकर जाते दिख रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मऊदरवाजा के गांव ढिलावल निवासी अमित दीक्षित अपने प्लांट में पानी ठंडा करके बेचने का काम करते हैं। उनके साले मोहित दुबे निवासी त्योर खास नगला किंदन कायमगंज में शादी थी। उसकी तैयारी करके अमित व उनकी पत्नी ने एक बैग में जेवरात व नगदी रख ली थी। वह अपनी पत्नी रजनी, पुत्र अंश, वंश व पुत्री साक्षी के साथ छत पर सो गए। रविवार रात करीब सवा दो बजे एक चोर छत के रास्ते सीढि़यों से पानी के प्लांट में उतरा। घर के दरवाजे में घुसा और शमरे में रखा जेवर व नगदी भरा बैग लेकर चला गया। बैग में 1.20 लाख रुपये, हार, चेन, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, झाले, कुंडल आदि जेवरात रखे थे। चोर घर में रखे छह मोबाइल भी ले गया। चोर के सीढि़यों से घुसते और बैग लेकर बाहर जाते समय पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अमित ने पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज सौंप दी है।
-- -- -- -- -