फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JD arrives at Kayamganj CHC, angry to see toilet dirty

जेडी को सीएचसी पर सफाई व्यवस्था मिली बदहाल, शौचालय भी गंदे

Sat, 25 Jul 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
JD arrives at Kayamganj CHC, angry to see toilet dirty
कायमगंज में कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण करतीं जेडी सरोजबाला। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज सीएचसी पहुंचीं जेडी, शौचालय गंदे देख हुईं नाराज
विज्ञापन

कायमगंज। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार को संयुक्त निदेशक ने निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बदहाल व शौचालय गंदे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डा.सरोज बाला, एसीएमओ डा.दलवीर सिंह के साथ दोपहर में सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड देखा। परिसर में कोविड हेल्प डेस्क का बैनर ऊंचा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुखार वाले व सामान्य मरीजों को अलग-अलग बैठाया जाए। संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर नमूने लिए जाएं। उन्होंने एफआरयू का दर्जा प्राप्त कर चुकी सीएचसी में पूरी सुविधाएं न मिलने के सवाल पर कहा इस बारे में कोविड के बाद विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ.अनुराग वर्मा ने बताया कि कम जगह होने से 30 बेड की इमरजेंसी में 5 बेड ही पड़े हैं। इस पर दूसरे स्थान पर अस्पताल बनवाने के लिए जगह के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि आशा आदि स्वास्थ्य कर्मी लोगों को जागरूक करें। अब मानक के अनुसार शपथ पत्र देकर मरीजों को होम क्वारंटीन किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य टीम घर जाकर देखेगी। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डॉ. शिवप्रकाश, डॉ. नदीम, डॉ. अमरेश, बीसीपीएम विनय मिश्रा, बीपीएम मोहित गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed