फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JCB driver dies under suspicious circumstances fear of murder

Farrukhabad News: जेसीबी चालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Fri, 28 Jul 2023 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
JCB driver dies under suspicious circumstances fear of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। शहर से सटे एक भट्ठे के जेसीबी चालक का शव संदिग्ध हालात में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। भट्ठा मालिक ने ट्रैक्टर-ट्राली से शव घर भिजवा दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को गांव में ही रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस और फारेंसिक टीम ने रेलवे लाइन से नमूने लिए।


मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी हिमांशु यादव (20) मऊदरवाजा थाने के गांव नेकपुर खुर्द स्थित एक ईंट भट्ठा पर जेसीबी चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन निकलने के बाद उसका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा गया। सूचना पर पहुंचे भट्ठा मालिक ने शव को भट्ठे के ट्रैक्टर में रखवाकर उसके गांव भिजवा दिया। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव में ही ट्रैक्टर को रोक लिया। उन्होंने पुलिस को हत्या कर शव रेलवे लाइन पर रखने की आशंका जताई। इस पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। चाचा अवनीश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि भतीजा हिमांशु अर्रापहाड़पुर स्थित ईंट भट्ठा की जेसीबी चलाता था। 27 जुलाई की रात नौ बजे भट्ठा मालिक ने फोन करके भतीजे को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई की सुबह भट्ठा मालिक ने अपने ट्रैक्टर से उसका शव घर पर भेज दिया। भतीजे का सिर फटा व एक हाथ कटा है। उसके हाथ के बीच का हिस्सा गायब है। उन्होंने बताया कि उसकी हत्या कर शव रेलवे लाइन के किनारे डाला गया। हिमांशु के पिता की मौत हो चुकी है। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा कमाऊ पूत था। छोटा भाई राघव, गगन और बहन उजाला और प्रतिबाला हैं। मां मधुवाला रो-रोकर बेहाल हो गई। अवनीश ने बताया कि भट्ठा मालिक ने एक फोन करने तक की जरूरत नहीं समझी।




पुलिस ने भट्ठा से चार संदिग्धों को दबोचा

मऊदरवाजा थाना पुलिस ने तहरीर मिलते ही भट्ठे पर दबिश दी। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को पकड़कर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed