{"_id":"611fafb08ebc3e7a0a7d31ea","slug":"jcb-and-truck-seized-while-mining-illegal-soil-farrukhabad-news-knp6471683108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी व ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी व ट्रक सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी व ट्रक सीज
कायमगंज। गांव लुधैया के पास गुरुवार रात सीओ व मंडी चौकी पुलिस ने एक खेत से जेसीबी से मिट्टी खनन कर ट्रक में भरते पकड़ा। पुलिस की सूचना पर खनन अधिकारी ने जेसीबी व ट्रक को सीज कर दिया है।
गांव लुधैया के पास गुरुवार रात बिना परमीशन के एक खेत से जेसीबी से अवैध खनन कर मिट्टी ट्रक में भरी जा रही थी। सीओ राजवीर सिंह गौर व मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। पुलिस को देखकर खनन करने वाले भाग गए।
पुलिस ने जेसीबी व ट्रक को कब्जे में ले लिया। दोनों को कोतवाली ले आए। इसके बाद खनन अधिकारी राजीव रंजन को सूचना दी। इस पर वे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने ट्रक व जेसीबी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि खनन की जा रही मिट्टी एक भट्ठे पर ले जाई जा रही थी। खनन अधिकारी ने बताया कि ट्रक व जेसीबी सीज कर दी गई है। अवैध खनन करने का जुर्माना वसूला जाएगा।