{"_id":"684b0674583abfc620045429","slug":"jcb-and-tractor-trolley-caught-in-illegal-mining-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-125525-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-25::: अवैध खनन में पकड़े गए जेसीबी, व ट्रैक्टर-ट्राॅली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-25::: अवैध खनन में पकड़े गए जेसीबी, व ट्रैक्टर-ट्राॅली
Thu, 12 Jun 2025 10:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
थाने में खड़े अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर, ट्रॉली, जेसीबी।
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। खनन निरीक्षक ने छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहनों को खनन निरीक्षक ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया।
गांव निजामुद्दीनपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह एसडीएम कायमगंज को गांव के निकट जेसीबी के माध्यम से खनन होने की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर खनन निरीक्षक संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर व एक जेसीबी से खनन चल रहा था। पुलिस को देखते ही चालक तीन ट्रैक्टर भगा ले गए।
अन्य चालक ट्रैक्टर व जेसीबी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। खनन निरीक्षक ने पकड़े गए वाहनों को थाने लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया अवैध खनन में जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। खनन निरीक्षक के निर्देश पर सभी को सीज कर दिया है।