{"_id":"62accde3e436fc107854a9ee","slug":"janch-vivechna-farrukhabad-news-aarop-farrukhabad-news-knp702910176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मुकदमे में दरोगा पर पचास हजार मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मुकदमे में दरोगा पर पचास हजार मांगने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लाइनमैन की हत्या के मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। एसपी से मुकदमे की जांच दूसरे दरोगा से कराने की मांग की गई है।
मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला खोटा निवासी कश्मीर सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि भाई नेम सिंह साहबगंज विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन था। 14 मार्च को नेम सिंह लाइन सही कर रहा था, तभी बिजली आने से करंट लगा और उसकी मौत हो गई थी। नेम सिंह की हत्या के मामले में एसएसओ विजयपाल, बदन सिंह व लाइनमैन रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा ने कई बार मुकदमे में समझौता करने पर पांच लाख रुपये दिलाने की बात कही थी। उसने समझौता करने से इनकार कर दिया। विवेचक ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
रुपये न देने पर विवेचक ने धारा में बदलाव कर गलत तथ्य के आधार पर चार्जशीट लगा दी। कश्मीर ने एसपी से मुकदमे की जांच दूसरे दरोगा से कराने की मांग की गई है। एसपी ने सीओ कायमगंज सोहराब आलम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।