फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   janch

बंदी की मौत मामले की जांच अटकी

Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
janch
फर्रुखाबाद। बंदी के शव से बरामद बुलेट को अभी तक बैलेस्टिक जांच के लिए नहीं भेजा गया है। जांच कर रहे सीओ कायमगंज ने भी मुकदमे से संबंधित जानकारी देने से इनकार किया है।
विज्ञापन

जिला जेल में सात नवंबर को आगजनी व पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस की बंदियों से झड़प हुई थी। इस दौरान चोरी के मामले में निरुद्ध बंदी शिवम की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में शिवम के शव से पौन इंच की पीतल की बुलेट बरामद हुई थी। जेलर अखिलेश कुुमार ने 27 बंदियों सहित अन्य के खिलाफ डकैती सहित 17 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने भी 11 नवंबर को बंदियों के खिलाफ हमराह सिपाही नागेंद्र पर जानलेवा हमला कर स्वचलित हथियार को बंदियों के छीनने के प्रयास में फायरिंग होने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल फतेहगढ़ ने जेल में मिले तमंचा कारतूस व कारतूस के खोखे बरामद होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

तीनों मुकदमों की जांच सीओ सोहराब आलम को दी गई है। विवेचक सीओ सोहराब आलम ने घटना का डेमो कराकर देखा और कई बिंदुओं पर छानबीन की थी, लेकिन अभी तक शव से बरामद बुलेट को बैलेस्टिक जांच के लिए नहीं भेजा है। विवेचक सीओ कायमगंज ने जेल में बंदी की मौत व बवाल के मुकदमों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सीओ कायमगंज मुकदमों की जांच कर रहे हैं। जब आदेश देंगे तो बुलेट जांच के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed