{"_id":"6a9869ebd405a2ad2f044f30","slug":"investigation-into-the-incident-of-a-student-being-slapped-35-times-could-not-begin-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147904-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छात्र को 35 थप्पड़ जड़ने के मामले की शुरू नहीं हो सकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छात्र को 35 थप्पड़ जड़ने के मामले की शुरू नहीं हो सकी जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छात्र को मुर्गा बनाकर 35 थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस अभी जांच शुरू नहीं कर सकी है। इसके पीछे की वजह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते व्यस्तता बताई गई है।
फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मोहल्ले के ही कोचिंग संचालक सुमित यादव व शिक्षक अर्पित के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि सेंट एंथोनी स्कूल के कक्षा आठ के छात्र उनके पौत्र आन्जनेय त्रिपाठी जेएनवी रोड स्थित गोविंदा कोचिंग क्लासेज में जाता है। 26 अगस्त को शिक्षक अर्पित ने टेस्ट लेने के लिए स्कूल के विषय में जानकारी ली। इस पर पौत्र आन्जनेय ने सात चैप्टर पढ़ाने की जानकारी दी। जबकि अन्य छात्रों ने 6 चैप्टर पढ़ाने की बात कही। इससे नाराज शिक्षक अर्पित ने पौत्र से गली में मुर्गा बनने के लिए कहा। मना करने पर शिक्षक ने पौत्र को लगातार 35 थप्पड़ जड़ दिए। इससे पौत्र के कान में दर्द होने के साथ गाल सूज गए। जब कोचिंग में शिकायत करने गए तो कोचिंग संचालक व शिक्षक ने धमकी दी। ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक पुलिस ने कोचिंग संचालक व शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई तो दूर की बात बच्चे के बयान लेने भी नहीं आई। फतेहगढ़ कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इससे व्यस्तता अधिक है। कार्यक्रम के बाद दोनों पक्षों के बयान लेने व मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।