{"_id":"5e497cd88ebc3e6a954551de","slug":"interrogation-of-caught-kashmiris-in-several-stages-farrukhabad-news-knp5450821157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए कश्मीरियों के बारे में जम्मू कश्मीर पुलिस से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए कश्मीरियों के बारे में जम्मू कश्मीर पुलिस से साधा संपर्क
विज्ञापन
कमालगंज थाने में हिरासत में लिए गए कश्मीरी युवकों से पूछताछ करते सीओ अमृतपुर।
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। मस्जिद निर्माण कराने के नाम पर चंदा वसूलने वाले चार कश्मीरी युवकों को हिरासत में लेने के बाद दूसरे दिन भी थाना पुलिस, इंटेलिजेंस व स्वाट टीम ने गहन पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के थाना सूरनकोट के पुलिस अधिकारियों से भी फ़ोन से संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
पूछताछ के लिए लखनऊ से भी जांच एजेंसी बुलाए जाने की तैयारी है। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में शनिवार दोपहर मस्जिद निर्माण कराने के नाम पर दुकानदारों से चंदा वसूल रहे चार कश्मीरी युवकों का दुकानदार से विवाद हो गया था। यूपी 112 पुलिस से शिकायत की गई।
थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और चारों को हिरासत में ले लिया। उनसे चार मोबाइल व कुछ कागजात मिले। इन लोगों ने अपने नाम गुलाम रब्बानी पुत्र समी मोहम्मद, मो. रियाज पुत्र बरफुद्दीन, शौकत हुसैन पुत्र फजल हुसैन व मो. फारूक पुत्र बरफुद्दीन निवासी ग्राम मरौठ थाना सूरनकोट जिला पुंछ राज्य जम्मू कश्मीर बताया। एलआईयू ,आईबी की टीम ने पूछताछ की व कागजात भी चेक किए।
विज्ञापन
देर रात क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह गौर ने भी थाने पहुंच कर पूछताछ की। दूसरे दिन रविवार को सुबह पुन: एलआईयू व आईबी की टीम थाने पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। दोपहर 2.30 बजे स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम अपनी टीम के साथ पहुंचे।
जम्मू कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने थानाध्यक्ष से की बात
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार दोपहर थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष अंगद सिंह से कहा कि जम्मू कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहनवाज चौधरी उनसे बात करना चाहते हैं। थानाध्यक्ष ने शाहनवाज चौधरी से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि इन कश्मीरी युवकों को वे अच्छे से जानते हैं। इनकी गलत पृष्ठभूमि नहीं है।
आर्मी की इंटेलीजेंस भी पकड़े गए कश्मीरियों से करेगी पूछताछ: आईजी
आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि युवकों से आर्मी की इंटेलीजेंस भी पूछताछ करेगी। तभी भाजपा के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर आ गए। उनके पर आईजी ने प्रभारी एसपी त्रिभुवन सिंह को चोरों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
चार जिलों से होकर पहुंचे फर्रुखाबाद
चारों कश्मीरी युवकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पुंछ से एक माह पूर्व बस द्वारा जम्मू आए थे। वहां से ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। चार जनपदों में होते हुए फर्रुखाबाद आए। शुक्रवार को फर्रुखाबाद के चौक के निकट एक होटल में रुके। वहां से शनिवार को याकूतगंज,भोजपुर में चंदा लेने के बाद शेखपुर गांव पहुंचे।
बताया कि कुछ दिन पूर्व चंदा कर 41 हजार रुपये एकत्रित किए थे। इन्हें पेटीएम द्वारा ट्रांसफर करा दिया गया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।