{"_id":"51f81e469643035f5b357c978307b32e","slug":"inter-julie-chavi-and-ashish-in-high-school-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में जूली, छवि और हाईस्कूल में आशीष टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में जूली, छवि और हाईस्कूल में आशीष टॉपर
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का रविवार दोपहर परिणाम आ गया।
विज्ञापन
रिजल्ट जानने के लिए साइबर कैफे पर भीड़ लगी रही। पास होने वाले
छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।जिले में इंटर का परीक्षा परिणाम 83.32 और
हाईस्कूल का 68.73 फीसदी रहा। टॉपरों में ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के
छात्र-छात्राएं हैं। मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद की छात्रा जूली
सिंह और छवि गुप्ता ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर इंटर में टॉप किया।
हाईस्कूल में राजेंद्र सिंह पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल के
छात्र आशीष कुमार ने 93.83 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। यूपी बोर्ड 2015 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 20920 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 1560 ने परीक्षा छोड़ दी थी। 17432 परीक्षार्थी पास और 1928 फेल हुए हैं। 17,432 पास हुए परीक्षार्थियों में 1532 फर्स्ट ऑनर रहे। 6871 ने प्रथम श्रेणी, 7855 ने द्वितीय और 1038 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है। शहरी इलाकों के इंटर कालेजों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। मोहम्मदाबाद के मेजर
एसडी सिंह इंटर कालेज की छात्रा जूली सिंह व छवि गुप्ता ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। इस कालेज की छात्रा अंशिका, वंदना और स्वामी रामानंद इंटर कालेज की छात्रा निधि ने जिले में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों की छात्र और छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 27,897 में 19,176 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें राजेंद्र सिंह पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र आशीष कुमार ने 93.83 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला
टॉप किया है। हाईस्कूल में भी शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों के स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक अंक पाए। एसएमएस इंटर कालेज बबना की छात्रा तबस्सुम सिद्दीकी ने 90.5 फीसदी अंक, सरनाम सिंह इंटर कालेज की छात्रा अक्षता यादव ने 90.5 फीसदी, आरवीएमएचएसए खलवारा की शिवानी ने 90.5 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इस तरह ग्रामीण इलाकों के स्कूलों के छात्र छात्राओं ने शहर के परीक्षार्थियों से सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं।