फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Four houses targeted in a single night thieves make off with jewelry and cash worth lakhs

फर्रुखाबाद: एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Oct 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 10 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

Farrukhabad News: जिले में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घरों को अपना निशाना बनाया। मोहम्मदाबाद के कुबेरपुर डुंगरसी गांव में दो घरों में नकब लगाकर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। वहीं शमसाबाद थाना क्षेत्र के अरियारा गांव और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अन्य घरों से लाखों के आभूषण, नकदी और टेंट का सामान चोरी कर लिया गया।

विज्ञापन
Farrukhabad Four houses targeted in a single night thieves make off with jewelry and cash worth lakhs
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर डुंगरसी निवासी वेदपाल के मकान की पीछे की दीवार में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगा दिया। चोर लगभग  दो लाख के जेवर व 55,000 रुपये ले गए। वहीं, दूसरी घटना में शिवकुमार कश्यप के घर में आंगन में उतर गए। कमरों के दरवाजे खोलकर लगभग आठ लाख के जेवर व 50,000 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

विज्ञापन



विज्ञापन



शमसाबाद के गांव अरियारा  निवासी जोहरी लाल के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और हजारों रुपये की नकदी पार कर दी। पूर्व ग्राम प्रधान जीके सिंह जो अलीगढ़ में रहते हैं। घर में ताला बंद था। उनके घर से टेंट का सामान में आठ भगोना और ट्रे चोरी कर लिए। ग्राम प्रधान ने सूचना कायमगंज कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed