{"_id":"678e93d000ef97eff00f183d","slug":"innocent-childs-health-deteriorates-in-train-due-to-cold-dies-in-hospital-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105155-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ठंड से ट्रेन में बिगड़ी मासूम की तबीयत, अस्पताल में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ठंड से ट्रेन में बिगड़ी मासूम की तबीयत, अस्पताल में माैत
Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में खड़े परिजन व मौजूद चिकित्सक।
- फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।
फर्रुखाबाद। बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस से जाते समय मासूम की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद जीआरपी ने एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
उन्नाव जिले के गांव गवलिया निवासी सुरजीत, अपनी पत्नी पिंकी और दो माह के पुत्र रियांश (2 माह) के साथ रविवार रात बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन से जा रहे थे। वह सूरत में नौकरी करते हैं। रात करीब 10 बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। माता-पिता कुछ समझ पाते कि ट्रेन स्टेशन से चल दी।
हालत बिगड़ते देख सुरजीत ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रुकवा लिया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर जीआरपी थाने पहुंचे। वहां कुछ ही देर में एंबुलेंस को बुलाया गया। इसके बाद माता-पिता बच्चे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सुरजीत ने बताया कि घर से चले थे, तब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। उसने कन्नौज से पहले तक दूध पिया। हाथ पैर सही से चला रहा था, लेकिन इसके बाद वह कुछ शांत हो गया। वह जनरल डिब्बे में खिड़की के किनारे बैठे थे।
ईएमओ डॉ. वैभव यादव ने तेज ठंडी हवा लगने से बच्चे की मौत होने की आशंका व्यक्त की। बच्चे की मौत के बाद मां पिंकी बेहाल रही। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव घर लेकर चले गए।