फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Incoming whistle bursts of 55 villages without electricity

इनकमिंग की सीटी फटने से 55 गांवों की बिजली गुल

Tue, 01 Sep 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Incoming whistle bursts of 55 villages without electricity
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग सीटी फटने से लगभग 55 से अधिक
विज्ञापन
गांवों की बिजली गुल हो गई है। स्टोर में सीटी न होने के कारण इनकमिंग मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। इस कारण सोमवार से गांवों को बिजली आपूर्ति बंद चल रही है।

हजियांपुर विद्युत उपकेेंद्र से चार फीडरों से ग्रामीण व कोल्डों को बिजली सप्लाई होती है। सोमवार की शाम को हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र की इनकमिंग सीटी जोरदार धमाके के साथ फट गई। इससे निकली चिंगारी से उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर जेई मोहित लवलानी मौके पर पहुंचे। इन्होंने फटी हुई

सीटी का जायजा लिया। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। मंगलवार को अवर अभियंता ने भोलेपुर स्थित विभागीय स्टोर में सीटी देखी। यहां सीटी न होने के कारण इनकमिंग मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। इनकमिंग मशीन की खराबी के कारण सभी फीडरों से उपभोक्ताओं को दी जाने वाले बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसको ठप हुए करीब 36 घंटे से अधिक

का समय हो गया है। अवर अभियंता मोहित लवलानी ने बताया कि सीटी फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसकी जानकारी विभागीय उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। सीटी आने पर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed