{"_id":"433668f2370e4474508d09e51cc674c7","slug":"including-browning-liquor-baron-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी तमंचा सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबारी तमंचा सहित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुर खजुरी में बुधवार को शराब प्रकरण में पुलिस ने एक और व्यक्ति को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गांव नदौरा के रहने वाले सात सगे भाई नीबकरोरी रेलवे स्टेशन के पास गांव शेखपुर खजुरी में शराब का कारोबार एक अरसे से कर रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के दो कमरे में शराब की पेटियां भर रखी थीं। सूचना पाकर 27 जनवरी को क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह और स्वाट प्रभारी बृजेश यादव ने छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडार मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर ही ब्रजलाल यादव को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया और टिंंकू यादव, इंद्रेश यादव, बलराम यादव, अनुपम यादव, दीपक, नरेंद्र यादव सहित सात सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता देवी पत्नी इंद्रपाल सिंह के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरोगा इंद्रेश कुमार ने आरोपी टिंकू यादव को बुधवार को नीबकरोरी के रहने वाले बलराम सिंह के घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन