फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In Lohia Hospital, saints were given glucose bottles and sent to the ward.

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में संतों को हाथ में ग्लूकोज की बोतल थमाकर वार्ड में भेजा

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
In Lohia Hospital, saints were given glucose bottles and sent to the ward.
इमरजेंसी से वार्ड में जाते समय हाथ में बोतल पकड़े साधु। - फोटो : इमरजेंसी से वार्ड में जाते समय हाथ में बोतल पकड़े साधु।
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों संग यदि तीमारदार नहीं है, तो उसे वार्ड में जाते समय खुद ही ग्लूकोज की बोतल पकड़नी होगी। गुरुवार को रामनगरिया में कल्पवास कर रहे दो संतों के बीमार होने पर लोहिया अस्पताल में ऐसा ही किया गया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव बिलंदपुर निवासी संत महेश चंद्र गिरि (60) और जिले के कमालगंज थाने के गांव दरौरा निवासी प्रदीप गिरि (35) मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रहे हैं। कई दिन से खांसी-जुकाम व बुखार था। उन्हें गुरुवार को मेला मेडिकल कैंप से लोहिया अस्पताल जाने को कह दिया गया। इसके बाद दोनों संतों को एंबुलेंस से दोपहर सवा दो बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों संतों को वार्ड में जाने की बात कह दी गई। हद तो यह हो गई कि मरीजों को वार्डों में ले जाने के लिए स्ट्रेचर तो दूर व्हीलचेयर भी मुहैया नहीं कराई गई। बीमारी से परेशान संतों ने बीगो लगाए हुए ही हाथ में बोतल पकड़कर वार्ड तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दो वार्ड बॉय तैनात फिर भी मरीज परेशान
कहने को तो इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट कराने के लिए दो वार्ड ब्वाय 24 घंटे तैनात रहते हैं, लेकिन शायद ही कभी यह वार्ड ब्वाय मरीजों के काम आते होंगे। जिसकी वजह से मरीजों को खुद ही स्ट्रेचर खींचना पड़ता है। वहीं इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट होते वक्त भी तीमारदारों को अपने मरीज को खुद लेकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed