फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In-laws accused of assaulting and harassing

Farrukhabad News: ससुराल वालों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 08 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 08 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of assaulting and harassing
जहानगंज। ससुराल वाले महिला से मारपीट कर उसको आए दिन प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी नूरसुवा ने पति सीबू, वकील खां, हलीम खां, पप्पू खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले सीबू से उसकी शादी हुई थी। कुछ माह बाद ही पति सहित सभी ससुरालीजन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। सात जून को नूरसुवा बहन के घर से ससुराल गई। ससुराल वालों ने उसको लात-घूसों से मारपीट कर घर से निकाल दिया। नूरसुवा ने पिता बुद्धा खां को सूचना दी। पिता बेटी की ससुराल पहुंचे। उनसे गाली-गलौज कर ससुराल वालों ने नूरसुवा को घर में रखने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नूरसुवा का सीएचसी में मेडिकल कराया। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed