फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hundreds of bigha crops submerged as Ganga's water level rises

गंगा जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल डूबने से किसान तबाह

Sat, 21 Mar 2020 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of bigha crops submerged as Ganga's water level rises
अमृतपुर क्षेत्र में नाला सोता को नाव से पार करते गांव मंझा के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी गांव मंझा को जाने वाले रास्ते पर भर गया है। इससे वहां के ग्रामीणों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है। गंगा की रेती में तैयार सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने से नष्ट हो गई है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुुआ है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से अचानक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा के किनारे बसे गांव ऊगरपुर, हरसिंहपुर कास्थ्य, तीसराम की मड़ैया, मंझा, करनपुर घाट आदि गांव के ग्रामीणों ने गंगा की रेती में तरबूज, लौकी, करेला, खरबूजा, आदि की फसल की है।
विज्ञापन

ग्रामीण आलोक, अल्लादीन, सुरेश, रामऔतार, अबधेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि अचानक जलस्तर बढ़ने से फसलों में पानी भर गया है। लाखों रुपये की फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से गंगा सोता नाला में जल ज्यादा हो जाने से मंझा के ग्रामीणों आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना कि आठ माह पूर्व गंगा में बाढ़ आने रास्ता बंद हो गया था।

तब से अभी तक सोतानाला में पानी कम न होने से नाव से ही आवागमन करते है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नरौरा बांध से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर निम्न बिंदु से भी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed