फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hot cooked not reached the ninth day 298 centers

नवें दिन 298 केंद्राें पर नहीं पहुंचा हाट कुक्ड

Fri, 09 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hot cooked not reached the ninth day 298 centers
बाल विकास पुष्टाहार विभाग की हाट कुक्ड योजना 9 वें दिन भी सुधर नहीं पाई।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्हाेंने सीडीओ से हाट कुक्ड न बनने वाले केंद्राें की सूचना तलब कर ली है। शुक्रवार को जिले के 298 केंद्राें पर हाट कुक्ड नहीं पहुंचा। एक  एनजीओ का अनुबंध खत्म करने की भी कार्रवाई की गई है।

जिले में 1752 आंगनगबाड़ी केंद्र हैं। इन पर हाट कुक्ड भेजने की जिम्मेदारी 17 एनजीओ को दी गई थी। सेवा दे पाने में लापरवाही पर समग्र विकास संस्थान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। अब 16 एनजीओ काम कर रहे हैं। पहली जनवरी से शुरू हुई योजना अभी तक पटरी पर नहीं है।

शुक्रवार को 298 केंद्राें पर हाट कुक्ड नहीं पहुंचा। हाट कुक्ड की गुणवत्ता भी ठीक न रहने की शिकायतें आ रही हैं।  शिकायताें को लेकर शुक्रवार को डीएम एनकेएस चौहान ने सीडीओ एसएन शुक्ला से हाट कुक्ड न बंटने वाले केंद्राें की जानकारी ली।

सीडीओ ने बताया कि हाट कुक्ड केंद्राें तक पहुंचना है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एनजीओ के सुधार न लाने पर अनुबंध खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को इतने केंद्राें पर नहीं पहुंचा हाट कुक्ड
विकास खंड      केंद्र संख्या
बढ़पुर                 58
कायमगंज              32
कमालगंज              40
मोहम्मदाबाद            59
नवाबगंज              61
राजेपुर                 16
शमसाबाद           14
शहर परियोजना   18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed