{"_id":"229841e365e981e55b2cfb36fc6409ab","slug":"hospital-ward-looking-dog-ibbifre-cdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के वार्ड में कुत्ता देख िबबिफरे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के वार्ड में कुत्ता देख िबबिफरे सीडीओ
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया, यहां खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में आवारा कुत्तों को देखकर प्रभारी सीएमएस को जानवरों के अंदर आने पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीडीओ पंचायत उद्योग व विकास खंड भी पहुंचे।
शुक्रवार की दोपहर सीडीओ एसएन शुक्ल लोहिया महिला अस्पताल पहुंचे, इनके पहुंचने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया, यहां भर्ती मरीजों की चादरों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया।
सीडीओ ने अस्पताल के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद प्रभारी सीएमएस डाक्टर कृष्णा बोस के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। लेबर रूम में गंदगी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सरोजनी देवी, रुचि देवी से दवाइयों और खाने के बारे में पूछा। इन्होंने बताया कि यहां पर दूध केला और दाल रोटी दी जाती है। यह समय पर नहीं मिल पाता है।
इस पर सीडीओ ने प्रभारी सीएमएस को निर्देश दिए कि वह मरीजों को समय से भोजन और दूध की व्यवस्था कराएं। मरीजों ने सीडीओ को बताया कि कुछ वार्डों में बिजली की समस्या बनी रहती है। लाइट जाने के बाद अंधेरा छा जाता है। सीडीओ ने बिजली की व्यवस्था को सही करने के निर्देश दिए।
सीडीओ के निरीक्षण के समय अस्पताल में आवारा कुत्ते टहल रहे थे। कुत्तों को देखकर सीडीओ दंग रह गए। उन्होंने प्रभाली सीएनएस को आवारा कुत्तों के अस्पताल परिसर में विचरण में पाबंदी लगाने को कहा।
इससे पहले सीडीओ पंचायत उद्योग पहुंचे, यहां सीनेटरी नेपकिन उत्पादन के लिए प्रशिक्षण चल रहा है। अभी उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद वह विकास खंड कार्यालय पहुंचे, यहां विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।