Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other products were forced to buy

Farrukhabad News: 5400 की डीएपी के साथ जबरन थमाए 1400 के अन्य उत्पाद

Tue, 03 Nov 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
other products were forced to buy
फर्रुखाबाद। किसानों को फसलों की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है। इससे वह सुबह से लाइन में लग जाते हैं। सातनपुर मंडी स्थित इफको केंद्र पर किसानों को चार बोरी डीएपी के साथ जब उन्हें 1400 रुपये के अन्य उत्पाद थमाए गए तो कराह उठे। कहा कि बिना जरूरत के किसानों पर अन्य उत्पाद थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की सातनपुर मंडी में संचालित इफको केंद्र पर 15 अक्तूबर से डीएपी नहीं थी। 31 अक्तूबर को 286 बोरी डीएपी मिली जो सोमवार को वितरित की गई। इससे सुबह से केंद्र पर डीएपी के लिए लाइनें लग गईं। हर किसी को चार बोरी से लेकर 20 बोरी तक डीएपी की जरूरत थी।
विज्ञापन

गांव कछुआ गाढ़ा निवासी तीन किसानों ने बताया कि वह लोग चार-चार बोरी डीएपी लेकर आए हैं। सभी को 5400 रुपये डीएपी के साथ 1400 रुपये का सागरिका का पैकेट जबरन दिया गया। उन्हें इसकी उपयोगिता की भी जानकारी नहीं है। जब एतराज जताया तो बताया गया कि यह ऊपर से आदेश है। मजबूरी में चार बोरी डीएपी व सागरिका का पैकेट लेकर 6800 रुपये देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ई-रिक्शा पर 12 बोरी डीएपी लदी दिखी। बोरी के नीचे तीन बैग सागरिका के दबे थे। पीछे आ रहे पांचाल घाट निवासी किसान हरिपाल सिंह ने बताया कि 12 बोरी तीन किसानों की है। चार बोरी डीएपी के साथ 1300-1300 रुपये के पैकेट लेना जरूरी है।
गांव पट्टी भरखा निवासी सुभाष ने बताया कि चार बोरी डीएपी के साथ 400 रुपये का अन्य उत्पाद का पैकेट बिना जरूरत के थमा दिया गया। गांव संतोषापुर निवासी सुमित ने बताया कि चार बोरी डीएपी के लिए वह 5400 रुपये लेकर आए। साथ 700 रुपये के दो पैकेट अलग से दिए जा रहे। बिना पैकेट के डीएपी देने से मना कर रहे, अब वह 1400 रुपये की व्यवस्था कहां से करें।
इफको केंद्र के बाहर चार बोरी डीएपी लिए बैठे गांव भिड़ौर निवासी रामरहीस ने बताया कि डीएपी के साथ 1400 के दो पैकेट जबरन दिए गए। इसी बीच इफको केंद्र प्रभारी धीरज कुशवाहा भी आ गए। उनके सामने ही जब रामरहीस ने 1400 रुपये के दो पैकेट जबरन देने का आरोप लगाया तो दोनों में जमकर नोकझोंक होने लगी। इस दौरान वहां लाइन में लगे कुछ किसान केंद्र प्रभारी का पक्ष ले रहे थे तो अधिकांश किसान डीएपी के साथ अन्य उत्पाद जबरन थाेपने पर नाराज दिखे।
किसानों के मांगने पर दिए जाते अन्य उत्पाद
केंद्र प्रभारी धीरज कुशवाहा ने बताया कि इफको का काशिमा का पैकेट आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाता है। जबकि सागरिका उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है। किसान के मांगने पर ही डीएपी के साथ अन्य उत्पाद दिए जाते हैं। जबरन देने का आरोप गलत है।


----------जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि डीएपी के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग की शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed