{"_id":"6ae8de2508d99f110d0cbc18","slug":"farmer-guarding-potatoes-in-an-orchard-beaten-to-death-with-sticks-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112363-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाग में आलू की रखवाली करते किसान की लाठियों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाग में आलू की रखवाली करते किसान की लाठियों से पीटकर हत्या
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जनैया सठैया में गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में आलू की रखवाली करते समय कुछ लोगों ने किसान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर काफी चोटों के निशान हैं। परिजन ने एक पूर्व प्रधान और उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने पुलिस के साथ घटनास्थल पर जांच की है।
जनैया सठैया निवासी कमलेश कुमार राजपूत (35) ने गांव से कुछ दूरी पर एक ग्रामीण के बाग में आलू डाला था। वह खेत में बोआई के लिए उसकी कटाई करवा रहा था। सोमवार देर शाम वहां कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से कमलेश की जमकर पिटाई की। इस घटना की कमलेश के परिजन को जानकारी नहीं हुई। गांव की ही एक महिला खेतों से होकर वहां से गुजरी, तो कमलेश को बेहोशी हालत में पड़ा देखा। उसने परिजन को बताया। इसके बाद भाई अखिलेश राजपूत, पिता श्याम सिंह राजपूत परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा, तो अखिलेश की मौत हो चुकी थी। परिजन ने गांव के ही एक पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया। उसके शरीर पर लाठी डंडों के काफी निशान मिले।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय वर्मा थाना पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, तो परिजन विरोध करने लगे। हालांकि पुलिस ने परिजन को अलग हटाकर शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि कमलेश का शव बाग में पड़ा है। वह वहां काम कर रहा था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर लिखवाने के लिए परिजनों को थाने भेजा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।