फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hospital,farrukhabad,farrukabad news,black fungus

ब्लैक फंगस के लक्षण वाले मरीज को ले आए घर

Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
hospital,farrukhabad,farrukabad news,black fungus
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव भटपुरा में ब्लैक फंगस के लक्षण वाले 61 वर्षीय दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी को परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज, इटावा से घर ले आए हैं। दरअसल, मरीज को सीएचसी से सैफई रेफर किया गया था। सैफई में डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर बताकर लखनऊ पीजीआई ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

गांव भटपुरा निवासी रामप्रकाश दूरसंचार विभाग के स्टोर कीपर पद से 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें 27 अप्रैल को तेज बुखार आया तो गांव के एक डॉक्टर से इलाज कराया गया। हालत बिगड़ने पर फतेहगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल और फिर आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल से इलाज चला। हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार सुबह 7:30 बजे सीएचसी लाए। उस समय एक आंख से पानी बह रहा था। आंख सूजी हुई थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने ब्लैक फंगस की आशंका में सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सैफई में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक परिजन मरीज को भर्ती करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि हालत गंभीर है, यहां इलाज नहीं हो सकता। उन्होंने पीजीआई लखनऊ ले जाने के लिए कहा। परिजन मरीज को लखनऊ ले जाने की बजाय घर ले आए।
विज्ञापन

रामप्रकाश ने परिजनों से कहा कि लखनऊ पीजीआई में भी भर्ती नहीं किया जाएगा। सीएचसी से सैफई तक ब्लैक फंगस की जब जांच की ही व्यवस्था नहीं है तो इससे अच्छा है कि वापस गांव चलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि मरीज की एक आंख से पानी आ रहा था और सूजी हुई थी। डायबिटीज भी बढ़ी हुई थी। इससे उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। इधर, सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि मरीज की पहले कोरोना जांच कराई जाएगी। उसे बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed