{"_id":"461080583fba974bbbcc27528d782f41","slug":"home-minister-will-today-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे गृहमंत्री, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे गृहमंत्री, तैयारियां पूरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन तैयारियों को अंतिम
विज्ञापन
रूप दिया जाता रहा। वह रविवार को मौधा में शहीद स्मारक का लोकार्पण
करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को फ्लीट ने रिहर्सल
किया। राजनाथ सिंह रविवार को दोपहर 1.50 बजे हेलीकाप्टर से मोहम्मदाबाद
हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से 2 बजे वह कार से मौधा गांव के लिए
निकलेंगे। यहां शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। शहीदों की पत्नियों को
सम्मानित करने के बाद जनसभा को भी
संबोधित करेंगे। गांव में कार्यक्रम के लिए 20 गुणा 20 फीट का मंच बनाया गया है। इस पर राजनाथ सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह के साथ ही नौ नेताओं को स्थान मिलेगा। जनता के लिए 200 गुणा 300 फीट का पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को पूरे दिन अंतिम रूप दिया जाता रहा। मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी से मौधा तक पड़ने वाले
ब्रेकरों के समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम व्यवस्थापक अभय सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहेंगे। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बैरीकेडिंग और सेफ हाउस की व्यवस्था करने के निर्देश मातहतों को दिए।
उधर, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के पुत्र सौरभ राठौर रज्जू भइया, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कटियार, जितेंद्र सिंह राठौर, गोपाल सिंह राठौर, शंकर सिंह, शक्ति प्रताप सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही होर्डिंग लगवाना शुरू किया।