{"_id":"5f0dec868ebc3e635d02edaf","slug":"history-sheeter-reached-stone-house-in-farrukhabad-stone-pelting-farrukhabad-news-knp571193092","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में मकान पर कब्जा करने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में मकान पर कब्जा करने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पथराव
विज्ञापन
मकान पर कब्जा करने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पथराव
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक टॉकीज के पास निवासी खाबर बख्स के मकान पर रात करीब पौने 10 बजे हिस्ट्रीशीटर के साथ घेर शामू खां के 50-60 दबंग मकान पर कब्जा करने पहुंच गए। मकान में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने पथराव कर दिया।
इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुँच गए। पुलिस को देख दबंग मौके से भाग गए।
चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि मकान मालिक खाबर बख्स ने अपनी बेटी के नाम इसका बैनामा कर दिया था। बेटी ने तीन अन्य लोगों को यह मकान बेच दिया है। इसमें कुछ हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। वही हिस्ट्रीशीटर मकान पर कब्जा करने आए थे। पथराव जैसी कोई बात नहीं है। मोके से बेल्चा आदि भी बरामद हो गए हैं। कार्रवाई की जाएगी।